नेशनल हाईवे सडक दुर्घटना घटना पूरे प्रदेश के लिए दुखद : आर्य

– भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर्य ने मृतक परिवारजनों के निवास स्थान भवानीपुर पहुंचकर श्रद्धांजलि एवं शोक संवेदना व्यक्त की

भिण्ड, 21 फरवरी। अटेर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जवाहरपुरा नेशनल हाईवे 719 इटावा ग्वालियर मार्ग पर भीषण सडक दुर्घटना में पांच लोगों के असामायिक निधन का खबर लगते ही भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य ने भवानीपुर पहुंचकर घटना को अत्यधिक दुखद बताते हुए मृतक परिवारों को शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर्य ने मृतक परिवारजनों को शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मृतक परिवारजनों को चार-चार लाख रुपए, गंभीर घायलों को एक-एक लाख और सामान्य घायलों को 50-50 हजार रुपए की राशि स्वीकृत करने के निर्देश दिए। सांसद जवाहरपुर में हुई भीषण दुर्घटना में घायल लोगों चिकित्सकों से अच्छा सा अच्छा इलाज करने के लिए कहा कि दिल्ली ग्वालियर और भिण्ड में अच्छा इलाज और अच्छी मेडिसिन दवाइयां उपलब्ध कराई जाए और डॉक्टर अपनी निगरानी में घायलों का सही इलाज कारण और उनकी संपूर्ण व्यवस्था करेंगे और मृतक परिवारजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने परिवारजनों के बीच पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्ति की। आर्य अजा मोर्चा भाजपा मंडल मौ में शोकाकुल परिवारों के बीच पहुंचे व आमजन और कार्यकर्ताओं भाईयो से मुलाकात की।
नेशनल हाईवे 719 सिक्स लाइन के लिए केन्द्रीय परिवहन मंत्री के संज्ञान में लेंगे
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि जवाहरपुर में हुई दुर्घटना में सात लोगों की मृत्यु हुई है और घायलों के लिए सही उपचार हो इसके लिए राज्य सरकार और प्रशासन चिंता कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सांसद संध्या राय लगातार सिक्स लाइन के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण अपनी जिम्मेदारी के साथ प्रयासत में हैं, केंद्रीय पर्यावरण मंत्री नितिन गडकरी ने स्वीकृत की है और जल्दी निर्माण कार्य हो इसके लिए मैंने नई दिल्ली पहुंचकर नितिन गडकरी से संज्ञान में लाकर बात रखेंगे, ताकि निर्माण कार्य प्रारंभ हो और दुर्घटना घटित ना हो और जनजीवन सुरक्षित रहे इसके लिए पूर्ण रूप से प्रयास करेंगे। इस अवसर पर अध्यक्ष रामअख्तियार सिंह गुर्जर, भाजपा जिला मंत्री राधाकृष्ण शर्मा, शांतनु सिंह भदौरिया, रघुवीर सिंह पवैया, पूर्व मंडी अध्यक्ष सर्जन सिंह यादव प्रमुख कार्यकर्ता शामिल थे।