भिण्ड, 03 मई। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की अम्बेडकर शाखा द्वारा स्वरूप विद्या निकेतन स्कूल में व्यवस्था कौशल प्रकट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि राकेश त्रिपाठी समाजसेवी रहे एवं मुख्य वक्ता कमल जैन मध्य भारत प्रांत व्यवस्था प्रमुख थे।
मुख्य अतिथि राकेश त्रिपाठी ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ समाज को जोडने का कर्य कर रहा है। डॉ. हेडगेबार द्वारा फैलाई राष्ट्रभक्ति की अलख से पूरा देश प्रकाशमान हो रहा है। मुख्य वक्ता कमल जैन ने स्वयं सेवकों को व्यवस्था कौशल के बारे में बताया और कहा कि मातृशक्ति व्यवस्था कौशल में निपुण होती है। कार्यक्रम में स्वयं सेवकों द्वारा शाखा में होने वाली व्यवस्था को प्रदशॢत किया। जिसमें पदवेश किस प्रकार पंक्ति में उतारते हैं। दण्ड को चंद्राकार रचना में रखते हैं। ध्वज मण्डल एवं रेखाकन कैसे करते हैं। आवास व्यवस्था, भोजन करने की व्यवस्था कैसी होती है। मोबाइल पार्किंग एवं वाहन पार्किंग व्यवस्था के बारे में बैठक में बताया गया। कार्यक्रम में जिला संघ चालक रामशरण पुरोहित, देवेन्द्र ऋषीश्वर, रघुनंदन सिंह, राकेश एवं मातृशक्ति में डॉ. भारती, उर्मिली सहित 48 स्वयंसेवक, 65 मातृशक्ति एवं 70 सामाजिक पुरुष उपस्थित थे।