एमआइटीएस संस्थान में गीता स्वाध्याय कार्यक्रम आयोजित

ग्वालियर, 30 मार्च। गीता स्वाध्याय मंडल ग्वालियर द्वारा एमआइटीएस संस्थान में गीता स्वाध्याय कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें यजमान मालवीय, मेकेनिकल इंजीनियरिंग के विभाग प्रमुख, शिक्षक तथा विद्यार्थियों ने भाग लिया।
मप्र गीता स्वध्याय के महासचिव डॉ. विष्णु नारायण तिवारी ने स्वध्याय कार्यक्रम में कहा कि गीता जी के विचार यथार्थ एवं अनुकरणीय हैं, जीवन में हर समय मनुष्य मात्र का मार्गदर्शन करते हैं। प्रारंभिक भजन स्वाध्याय गीत दीप प्रज्जवनल ब्रह्मनाद ध्यान साधना, गायत्री मंत्र का मानसिक जप, सरस्वती वंदना, ईश वंदना, गुरु वंदना तिवारी द्वारा की गई। सुभाषित मंडल के सेवानिवृत न्यायधीश ने रखे। चिंतन जिले के संयोजक अभिषेक द्विवेदी ने प्रस्तुत किया।

प्रेरक प्रसंग कालीचरण शर्मा ने कहा। अध्याय तीन के 11 स्लोकों का वाचन विष्णु नारायण तिवारी ने किया। व्याख्या बृह्मदेव आर्य गीता मनीषी द्वारा की गई। गीता जी की आरती आयोजकों व स्वध्यायों द्वारा की गई। पुष्पांजलि विष्णु नारायण तिवारी ने की। नन्ही बिटिया ने कल्याण मंत्र लिया। छात्र छात्राओं को पुरुष्कार वितरण तिवारी व स्वध्याय मंडल के सदस्यों ने किए। अंत में चंद्रशेखर मालवीय ने गीता स्वाध्याय मंडल ग्वालियर को स्मृति चिंन्ह भेंट किया। सभी ने सामूहिक भोजन प्रसादी ग्रहण की। आगामी कार्यक्रम की तिथि तय की। सभी बच्चों ने प्रदर्शनी लगाई, स्वध्याय मंडल के सदस्यों को प्रदर्शनी ने बहुत प्रभावित किया। यह जानकारी प्रकाशन हेतु मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र गुर्जर ने दी।