भिण्ड, 11 अक्टूबर। गोरमी नगर के आरके गार्डन में उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। गणमान्य नागरिकों ने कहा कि मुलायम सिंह यादव भारतीय राजनीति के अजय योद्धा थे, उनके संबंध राजनीति में हमेशा अपने विपक्षियों से भी मधुर रहे, उन्होंने गरीब, असहाय एवं पिछड़े वर्ग की आवाज को बुलंद करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, ऐसे महान योद्धा को समस्त नगर वासियों की ओर से भावभीनी श्रृद्धांजलि दी। कार्यक्रम में मानसिंह यादव, मुन्नी यादव, विनोद यादव, राजीव यादव, सुंदर यादव, नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा महेश्वरी जाटव, उपाध्यक्ष रजनी ओमकार यादव, सुमेर सिंह यादव, कौशल यादव, मुकेश यादव, हरिओम कटारे, अंगे पटेल यादव, सुभाष यादव, राजेश मिश्रा, शिवराज यादव, सोनू यादव, प्रेमप्रताप नरवरिया, विमलेश दोनेरिया, मनीष जैन, विकास यादव आदि शामिल थे।