भिण्ड, 29 जून। संयुक्त आयुक्त विकास चंबल संभाग मुरैना ने त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के द्वितीय चरण के मतदान को दृष्टिगत रखते हुए संभागीय स्तरीय कंट्रोल रूम जिसका दूरभाष क्र.07532-233970 स्थापित कर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। जिन कर्मचारियों की संभाग स्तरीय कंट्रोल रूम में ड्यूटी लगाई गई है उनमें 30 जून को सहायक ग्रेड-तीन पलास दुबे एवं भृत्य रघुवीर बाथम की सुबह 5.30 बजे से दोपहर तीन बजे तक एवं सहायक ग्रेड-तीन हरीशकर शिवहरे व भृत्य जगदीश प्रजापति की दोपहर तीन बजे से रात्रि 10 बजे तक ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार एक जुलाई को सहायक ग्रेड-तीन अभिषेक सोनी एवं भृत्य विष्ण कुशवाह की सुबह 5.30 बजे से दोपहर तीन बजे तक एवं सहायक ग्रेड-तीन जण्डेल सिंह तोमर व भृत्य जसवंत सिंह बघेल की दोपहर तीन बजे से रात्रि 10 बज तक ड्यूटी लगाई गई है।