श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन नौ से 15 तक, देवकीनंदन ठाकुर होंगे कथा वाचक

भिण्ड, 06 मई। गोहद तहसील के ग्राम कंचनपुर में नौ से 15 मई तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस भागवत कथा में कथा वाचक शांतिदूत पं. देवकीनंदन ठाकुर कथा का रसपान कराएंगे। इस भागवत कथा की कलश यात्रा नौ मई को प्रारंभ होगी। कथा परीक्षत गजेन्द्र सिंह कौरव द्वारा कथा का रसपान किया जाएगा, जिसके लिए बड़े स्तर पर तैयारी की जा रही है। समस्त ग्रामीण प्रचार-प्रसार में लगे हुए हैं। लॉकडाउन के बाद यह बड़ा आयोजन भव्यता के साथ किया जा रहा है। जिसमें दूर दराज के लोग भी शामिल होकर कथा का रसपान करेंगे। नौ मई को कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पूरे गांव में कलश यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें 108 कुण्डीय विष्णु महा यज्ञ, सप्तशती पाठ, श्रीमद् भागवत कथा एवं सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन किया जाएगा। 16 मई को विशाल भण्डारा आयोजित होगा। कार्यक्रम स्थल भिण्ड ग्वालियर मार्ग से बाराहेड़ की ओर लगभग 10 किमी की दूरी पर है।