गौ माता पर आए प्राणघातक संकट निवारण के लिए हो रहा यज्ञ : चौहान
भिण्ड, 06 मई। रावतपुरा सरकार के समीप स्थीत ग्राम वेहटा में सिद्धवावा आश्रम परिसर में नौ मई से 51 कुण्डीय शिवशक्ति महायज्ञ एवं भागवत कथा का विशाल आयोजन सिद्ध बावा के समस्त भक्तों एवं ग्राम वेहटा के वासियों के सहयोग से किया जा रहा है। यज्ञ में सर्व सहमती से यज्ञ पारीक्षित नारायण सिंह बुंदेला को बनाया गया। शुक्रवार को यज्ञ आचार्य पंकज शास्त्री ने विधी विधान से वेद मंत्रोच्चार करके यज्ञ भूमी का पुजन आश्रम के संत स्वामी विध्या तिर्थ जी महाराज जी से संपन्न करवाया।
यज्ञ संचालक संतोष चौहान ने बताया कि यज्ञशाला का निर्माण पूरा हो चुका है। गांव का हर व्यक्ति आपसी मतभेद भुलाकर तन-मन-धन से सहयोग कर रहा है। यज्ञ में 51 यजमान जोड़े समलित होंगे। नौ मई को यज्ञ की कलश यात्रा निकाली जाएगी, भागवत कथा एवं यज्ञ 18 मई तक चलेगा। रात्रि में रामलिला का आयोजन होगा। चौहान ने कहा कि यज्ञ में गौ माता के संकट निवारण के लिए आहुतियां दी जाएंगी एवं विश्व कल्याण की प्रार्थना की जाएगी।