दिल्ली चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने पर मिठाई बांटी, जश्न मनाया

-भाजपा जिलाध्यक्ष, विधायक, पूर्व सांसद सहित सैकडों नेता रहे मौजूद

भिण्ड, 08 फरवरी। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचण्ड जीत मिलने पर परेड चौराहे पर मिठाई वितरण एवं आतिशबाजी चलाकर खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में नारेबाजी की।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलने पर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने कहा कि दिल्ली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ मेंटेनेंस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के साथ लडा था यह जीत केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की है। दिल्ली की जनता ने सुरक्षा शिक्षा स्वास्थ्य युवाओं महिलाओं एवं गरीब कल्याणकारी योजनाओं के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान किया है।
भिण्ड विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास कार्यों के सुशासन का परिणाम है। भाजपा सबका साथ सबका विकास मूल मंत्र को लेकर गरीब व्यक्तियों को आगे की पंक्ति में खडा करने आत्मनिर्भर और विकास की दिशा से जोड रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, बसपा और सपा जैसे जातिगत राजनीति करने वालों को सत्ता से बाहर किया है। पूर्व सांसद डॉ. रामलखन सिंह ने कहा कि दिल्ली चुनाव परिणाम ने यह साबित कर दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की जनता अपना नेता मानती है। यह जीत केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जीत है।
इस अवसर पर डॉ. रमेश दुबे, मायाराम शर्मा एडवोकेट, कृष्णाकांता तोमर, राजेन्द्र शर्मा राजे, रविसेन जैन, उपेन्द्र शर्मा, उपेन्द्र रजौरिया, अनिल कटारे, डॉ. तरुण शर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आभा जैन, प्रदीप सिंह भदौरिया टीपू, पवन जैन, रामअवतार शिवहरे, शेरू पचौरी, अमित जैन, विनीत सोनी, रेखा अग्रवाल, बेबी राठौर, अतिराज सिंह नरवरिया, शेखर खटीक, रोहित शाक्य, शांतनु सिंह भदौरिया, डीपी जैन, मायुर सिंह भदौरिया, सुरेन्द्र सिंह सोलंकी, मोनू नरवरिया, उपेन्द्र सिंह भदौरिया, धर्मेन्द्र सिंह राजावत, राजीव उपाध्याय, वीरसिंह कुशवाह, वीरसिंह भदौरिया, सूरज बरुआ, राजीव गुप्ता, पार्षद ओमप्रकाश अग्रवाल बाबूजी, सौरभ जैन सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।