चयनित सिविल जज रंजीत भदकारिया का किया सम्मान

भिण्ड, 23 मार्च। तहसील मौ के ग्राम गुहीसर से सिविल जज में चयन हुए रंजीत सिंह भदकारिया का गुरुवार को ग्राम पंचायत खेरियाजल्लू में ग्रामवासियों द्वारा सम्मान किया गया। जज रंजीत सिंह भदकारिया ने सभी के प्रति आभार जताया है। इस अवसर पर नगर परिषद मौ अध्यक्ष प्रतिनिधि सज्जन सिंह यादव, पूर्व मण्डल अध्यक्ष रघुवीर सिंह पवैया एवं सरनाम सिंह गुर्जर (मामा), रिटायर शिक्षक गंभीर सिंह कुशवाह आदि का भी शॉल श्रीफल देकर सम्मान किया गया।
स्वागत करने वालों में एडवोकेट पीएल कुशवाह, भाजपा मण्डल अध्यक्ष मौ गोपाल सिंह कुशवाह, पार्षद सुल्तान मौर्य, शिक्षक श्रीकृष्ण कुशवाह, सचिव कोमल सिंह कुशवाह, सरपंच अजब सिंह कुशवाह, शिक्षक आसाराम कुशवाह एवं आदिराम कुशवाह, भाजपा युवामोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रामअख्त्यार सिंह गुर्जर, भाजपा आईटी सेल प्रभारी रामू कुशवाह, सरपंच केदार गोयल, सचिव अर्जुन सिंह गुर्जर, चौधरी दिलीप सिंह, गुलाब सिंह कुशवाह, रामस्वरूप कुशवाह, रामसेवक कुशवाह, कैलाश कुशवाह, जनक सिंह कुशवाह, मलखान सिंह कुशवाह, डॉ. बंटी कुशवाह, अतेन्द्र सिंह कुशवाह सहित समस्त ग्राम वासियों ने सिविल जज रंजीत सिंह भदकारिया का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।