कलेक्टर ने सीएम राइज स्कूल क्र.दो का किया निरीक्षण

भिण्ड, 10 अक्टूबर। कलेक्टर ने सीएम राइज शा. उमावि क्र.दो का निरीक्षण कर बायो लैब, केमिस्ट्री लैब एवं फिजिक्स लैब का अवलोकन किया। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी हरिभुवन सिंह तोमर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने विद्यालय में लिए गए प्रवेश व वर्तमान में उपलब्ध संसाधनों के विषय में जानकारी ली। उन्होंने स्कूल में चल रहे निर्माण कार्य, रंगरोगन व अन्य आवश्यक कार्यों का अवलोकन कर जानकारी ली एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर ने फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायो लैब का निरीक्षण कर कहा कि लैब को मानकों के अनुरूप बनाया जाए, छात्रों के प्रैक्टिकल के लिए उपकरणों के साथ-साथ जरूरी संसाधनों की भी समुचित व्यवस्था हो। उन्होंने क्लास के संचालन के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।