पुलिस महकमें में बड़ा फेरबदल, 15 निरीक्षक व 30 उपनिरीक्षक बदले

भिण्ड, 12 मई। पुलिस अधिक्षक भिण्ड शैलेन्द्र सिंह चौहान ने प्रशासनिक दृष्टि से जिले के कई पुलिस थानों में फेरबदल किया है। इनमें 15 निरीक्षक व 30 उपनिरीक्षकों को इधर से उधर किया गया है।
आदेश के अनुसार शहर कोतवाली की कमान पुलिस लाईन में पदस्थ्य निरीक्षक जितेन्द्र मावई को सौंपी है, वहीं निरीक्षक केदार सिंह यादव को कोतवाली से पुलिस लाईन, निरीक्षक गोपाल सिंह सिकरवार गोहद थाने से पुलिस लाईन व निरीक्षक राजेश सातनकर पुलिस लाईन से थाना गोहद, निरीक्षक डीबीएस तोमर मेहगांव थाना प्रभारी को पुलिस लाईन भिण्ड व निरीक्षक कुशल सिंह भदौरिया को लहार से गोहद चौराहा व निरीक्षक ओमप्रकाश मिश्रा को गोहद चौराहा से पुलिस लाईन भिण्ड, निरीक्षक शिवसिंह यादव को थाना मौ से थाना लहार, निरीक्षक संजीव कुमार तिवारी को पुलिस लाईन से थाना मौ, निरीक्षक राजकुमार शर्मा को पुलिस लाईन से थाना दबोह, निरीक्षक प्रमोद कुमार साहू को दबोह से थाना फूफ, निरीक्षक उपेन्द्र कुमार छारी को थाना फूफ से पुलिस लाईन, निरीक्षक संजय सिंह इक्का को थाना अटेर से पुलिस लाईन, निरीक्षक उदयभान सिंह यादव को पुलिस लाईन से थाना अटेर एवं निरीक्षक मनोज सिंह राजपूत को पुलिस लाईन से थाना अजाक पदस्थ किया गया है।
इसी प्रकार उप निरीक्षकों में रेखा मिश्रा को पुलिस लाईन से थाना देहात, प्रमोद सिंह तोमर को पुलिस लाईन से थाना मिहोना, बृजेन्द्र सिंह तोमर थाना देहात से जिविशा भिण्ड, विजय कुमार शिवहरे को देहात से पुलिस चौकी अकोड़ा ऊमरी, आशीष यादव को थाना गोहद चौराहा से शहर कोतवाली, अनीता गुर्जर को पुलिस लाईन से भारौली थाना, राजेश गौर को पुलिस लाईन से शहर कोतवाली, वंदना शर्मा को थाना गोरमी से थाना लहार, पूजा दौहरे को थाना लहार से थाना ऊमरी, दीपेन्द्र सिंह यादव को थाना अमायन से सायबर सैल प्रभारी, उपेन्द्र सिंह धाकड़ को थाना मौ से थाना गोहद चौराहा, हरजेन्द्र सिंह चौहान को थाना नयागांव से थाना पावई, कमलकांत दुबे को थाना मिहोना से थाना नयागांव, सुधाकर सिंह तोमर को थाना पावई से थाना गोरमी, प्रवेन्द्र गौड़ को पुलिस लाईन से थाना मौ, सुमन धाकड़ को थाना ऊमरी से थाना मेहगांव, भैयालाल सनोलिया को थाना पावई से थाना लहार, सुनील सिकरवार को थाना गोरमी से थाना अमायन, हरीसिंह बघेल को थाना रावतपुरा से थाना लहार, रामशरण शर्मा को थाना देहात से थाना आलमपुर, अमित सिकरवार को थाना बरोही से थाना देहात, शिवप्रताप सिंह को सायबर सैल से थाना बरोही, अनिल सिंह गुर्जर को थाना बरासों से थाना दबोह, चन्द्रप्रकाश सिंह जिविशा से थाना बरासों, आलोक तोमर को सुरपुरा से थाना देहात, सतेन्द्र सिंह कुशवाह को थाना भारौली से थाना मेहगांव, वैभव सिंह तोमर को गोरमी से थाना सुरपुरा, नीतेन्द्र सिंह मावई को चौकी झांकरी से थाना देहात, अजय सिंह यादव को थाना मालनपुर से चौकी झांकरी व आदिल खान को थाना लहार से थाना देहात पदस्थ किया गया है।