नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह के प्रथम मेहगांव आगमन पर हुआ स्वागत

भिण्ड, 29 अप्रैल। लहार के अपराजेय सात बार के विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. गोविन्द सिंह को मप्र विधानसभा में कांग्रेस के विधायक दल का नेता एवं नेता प्रतिपक्ष चुने जाने के बाद शुक्रवार को मेहगांव में प्रथम नगर आगमन हुआ।


डॉ. गोविन्द सिंह के प्रथम नगर आगमन पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। वहीं भिण्ड तिराहे पर मेहगांव के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं जिला कांग्रेस के महामंत्री अमित दांतरे के नेतृत्व में जोरदार स्वागत हुआ। अमित दांतरे ने डॉ. गोविन्द सिंह के आगमन पर आतिशबाजी एवं फलों से तुलादान कर लोगों में मिष्ठान एवं फलों का वितरण किया। वहीं डॉ. गोविन्द सिंह का विशाल पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। डॉ. सिंह ने भी सभी समर्थकों व कार्यकर्ताओं को अपने हाथों से मिठाई खिलाई। इस दौरान डॉ गोविन्द सिंह ने कहा कि विधानसभा में गरीब जनता पर हो रही महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दे को सदन के अंदर मजबूती से उठाएंगे।

मौ के कार्यकर्ताओं ने जिले की सीमा पर किया स्वागत

मप्र विधानसभा में वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. गोविन्द सिंह को नेता प्रतिपक्ष बनाये जाने के बाद जिले के प्रथम आगमन पर शुक्रवार मौ के कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने भिण्ड जिले की सीमा में प्रवेश करने पर ग्राम तुकेड़ा तिराहे पर बैण्डबाजों, ढोल नगाड़ों के साथ आतिशबाजी चलाकर खुशी का इजहार कर डॉ. गोविन्द सिंह का जोरदार स्वागत किया है। स्वागत करने वालों में नन्हेराजा गुर्जर, सत्येन्द्र तोमर, केशव देसाई, देवेन्द्र सिंह गुर्जर, आजाद कुरैशी, डॉ. दिनेश जैन, कमलेश सोनी, इकबाल पठान, राजीव कौशिक, डॉ. आरएस कुशवाह, रामनिवास सोनी, संजीव यादव, मनोहर सिंह गौर, अवधेश प्रजापति, जागेश यादव, इरशाद पठान, जाहिद खान, तिलक राजौरिया, नवल सिंह कुशवाहा सरपंच, अजीत जैन, धर्मेन्द्र बाबा, आलोक मिश्रा, राजीव कौशिक, दिनेश राठौर, सीताराम पाल आदि शामिल हैं।