सेवानिवृत्ति पर सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी शर्मा का विदाई एवं समारोह आयोजित

भिण्ड, 29 अप्रैल। वेटरिनरी विभाग के सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी एमडी शर्मा का शासकीय सेवा से निवृत होने पर पशुपालन विभाग की अटेर टीम द्वारा शुक्रवार शाम को विजय मंगलिक भवन अटेर रोड पर विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर उपसंचालक पशुपालन डेरी विभाग डॉ. नवल सिंह सिकरवार ने कहा कि शासकीय सेवा में अनुशासित विभागीय कार्य की आदर्श मिसाल हैं हमारे एमडी शर्मा। उन्होंने ईमानदारी, निर्भीक निडरता, अनुशासित तरीके से विभाग की गतिविधियों को संचालित किया। कार्यक्रम का संचालन पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी अटेर डॉ. संजय सिंह राठौर ने किया। इस अवसर पर पशु चिकित्सा सहायक सलग्ज्ञय डॉ. अतुल शर्मा, डॉ. शेखर सिंह चौहान, सहायक पशु सेवा चिकिस्ता क्षेत्र अधिकारी संघ अध्यक्ष आरडी यादव, अवध बिहारी शर्मा, अशोक शर्मा, पुष्पेन्द्र सिंह कुशवाह, उमेश नरवरिया, सुनील यादव, राजेश सिंह कुशवाह, योगेन्द्र बोहरे, मोनू शर्मा, रामशरण दीक्षित आदि मौजूद रहे।