भिण्ड,14 अप्रैल। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन लश्कर रोड स्थित कीर्तिस्तंभ परिसर में सुबह नौ बजे से किया गया। जिसमें माता त्रिशला के सोलह स्वप्नों का नाट्य मंचन के माध्यम से बाल ब्रह्मचारी आशीष भैया पुण्यांश एवं ब्रह्मचारी अरुण भैया के निर्देशन में माता के 16 स्वप्नों के अर्थों को बताते हुए कार्यक्रम आयोजित किया गया।
आयोजन में भगवान की माता पुष्पा जैन एवं पिता अशोक जैन महामाया ने भगवान के माता-पिता का बखूबी नाट्य मंचन किया। जब भगवान का जन्म हुआ तो कुबेर ने रत्नों की वर्षा की। सभी ने भगवान के जन्म की खुशी में भक्ति नृत्य करते हुए एक-दूसरे को भगवान के जन्मी की बधाईयां दी। जिनवाणी महिला मण्डल द्वारा अष्ट कुमारियों को तैयार किया गया, जिन्होंने भक्ति नृत्य कर सभी का मन मोह लिया। जन्म के पश्चात सभी को स्वल्पाहार विनोद जैन पन्ना द्वारा प्रदान किया गया। प्रज्ञ संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सुबह भगवान की माता के 16 स्वप्न एवं भगवान का जन्म कल्याणक एवं पालना झूला डाला गया। जिसमें भगवान को विराजमान कर सभी ने पालना झुलाया।
पालकी यात्रा एवं प्रभात फेरी निकाली
भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक के अवसर पर सुबह छह बजे पालकी में भगवान को विराजमान कर पालकी यात्रा जैन मिलन सेंट्रल, आदिनाथ दिगंवर जैन मन्दिर कमेटी के साथ पेच नं.दो कुआं वाले मन्दिर से पालकी शोभा यात्रा निकाली गई, जो नगर का भ्रमण करते हुए वापस मन्दिर पहुंची। जहां भगवान महावीर स्वामी का महामस्तकाभिषेक शांतिधारा अनुज जैन, कपिल जैन, जयकुमार जैन, चक्रेश जैन, पवन जैन, कल्लू जैन, वैभव जैन, सचिन जैन, सुभाष जैन, मनोज जैन आदि ने किया एवं प्रभात फेरी का आयोजन महावीर गंज से गुरू सेवा संगठन ने नगर भ्रमण कराया।
भगवान महावीर स्वामी की शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाव
भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक के अवसर पर भगवान की शोभायात्रा किला गेट से दोपहर दो बजे निकाली गई जो बजरिया, गोल मार्केट, सदर बाजार, परेड चौराहा होते हुए लश्कर रोड स्थित कीर्तिस्तंभ पहुंची। भगवान की शोभायात्रा में दो बैण्ड बाजों के साथ श्रृद्धालु भक्ति करते हुए चल रहे थे। महिला, पुरुष एवं बच्चों द्वारा जगह-जगह भगवान की आरती कर रहे थे, साथ ही भक्तों को स्वल्पाहार, जल, मिष्ठान, जूस आदि बांट रहे थे।
कोरोना काल के चलते दो वर्ष से इतने हर्षोल्लास से महावीर जयंती नहीं मना पा रहे थे, लेकिन इस वर्ष जैसे ही शोभायात्रा निकाली तभी श्रृद्धालुओं का जन सैलाव उमड़ पड़ा। शोभायात्रा का समापन कीर्तिस्तंभ पर हुआ, जहां पर भगवान का महामस्तकाभिषेक शांतिधारा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ जेके जैन, प्रज्ञ संघ के जगदीश जैन, नरेश जैन, राजेन्द्र जैन, संजय जैन टीपू, कमलेश जैन तांतरी, सुनील जैन शक्कर, पंकज जैन पीके, मनोज जैन, नवीन जैन, राजेश जैन अप्पूज, अमित जैन, मुकेश जैन बड़ेरी, दिनेश जैन वकील, आनंद जैन बेकरी, स्नेहलता जैन, पिंकी जैन, रेखा जैन, संगीता पवैया, उमा जैन, शीतल जैन, रेनू जैन आदिउपस्थित थे। पाश्र्वनाथ महिला मण्डल, सोशल ग्रुप द्वारा पानी एवं शर्बत के स्टॉल लगाए गए तथा पुलिस की चाकचौबंद व्यवस्था थी।