केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह से पूर्वमंत्री पचौरी ने सामाजिक विषयों पर चर्चा की

भिण्ड, 29 जुलाई। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत सरकार में केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने उनके स्थित भोपाल निवास पहुंचकर मुलाकात की। उन्होंने सौहाद्रपूर्ण वातावरण में सौजन्य भेंट की। इस दौरान सामाजिक और किसान एवं कृषि संबंधित विश्व पर चर्चा की।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री पचौरी ने कहा कि यह कृषि प्रधान देश है भारतीय जनता पार्टी कि केन्द्र में सरकार का नेतृत्व कर रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों के लिए बजट में भी उनकी योजनाओं को शामिल किया है। इसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से कहा कि किसानों को समय से बिजली खाद एवं बीज उपलब्ध हो जाए इस पर विशेष रूप से चिंता की जाए।