रोपे गए पौधों की देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनाएं : कलेक्टर

– ‘एक पेड मां के नाम’ अभियान अंतर्गत लगाए गए फलदार एवं छायादार पौधे
– गौरी सरोवर किनारे 100 पौधे रोपित किए

भिण्ड 29 जुलाई। पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत ‘एक पेड मां के नाम’ पौधारोपण कार्यक्रम के तहत भिण्ड नगर के गौरी सरोवर किनारे कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव, डीपीसी व्योमेश शर्मा, सीएमओ भिण्ड यशवंत वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन, गणमान्य नागरिक द्वारा गौरी सरोवर किनारे आम, जामुन पीपल, नीम आदि लगभग 100 पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।
कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधा लगाना जितना महत्वपूर्ण है, उसे बडा करना भी उतना ही अधिक महत्वपूर्ण है। पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को मनोभाव के साथ पौधारोपण करना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति पौधारोपण कर धरती को हरा-भरा करने में सहयोग करे और जो पौधे रोपे गए हैं, उनकी देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनाएं।