गोहद में एक दर्जन मुस्लिम भाइयों ने ली भाजपा की सदस्यता

भिण्ड, 21 सितम्बर। भाजपा की नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार द्वारा देश को एकता के सूत्र में बंधने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। उनके दूरगामी निर्णय से हमारे भारत देश को विश्व में विशेष स्थान दिलाया है। मुस्लिम बहनों को तीन तलाक कानून के माध्यम से आत्मसम्मान बढाया है। भारतीय जनता पार्टी के गोहद विधानसभा के प्रत्याशी लालसिंह आर्य के नेतृत्व में कल्याणपुरा पंचायत के एक दर्जन मुस्लिम भाइयों ने भाजपा के विधानसभा कार्यालय पर उपस्थित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली।
भाजपा प्रत्याशी लालसिह आर्य ने मुस्लिम भाइयों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया व भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई। सदस्यता लेने वाले सभी लोगों ने भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए व भाजपा प्रत्याशी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनका साथ देने का भरोसा दिलाया। सदस्यता लेने वालों में पूर्व सरपंच खितौली जमील खान, सरपंच कल्याणपुरा मुबीन खान, समीर खान, रफीक खान, अल्ताफ खान, शरीफ खान, मुस्ताक खान, आदिल खान, तिलक सिंह राणा, साकिर खान, रवि खान, रामवरन प्रजापति, सरफराज खान आदि लोगों ने सदस्यता ग्रहण की।