देवाशीष को उरई पर्यवेक्षक की भी जिम्मेदारी मिली

भिण्ड, 10 फरवरी। कांग्रेस नेता देवाशीष जरारिया को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कल्पी के साथ साथ उरई की पर्यवेक्षक की जम्मेदारी कांग्रेस महासचिव उत्तर प्रदेश की प्राभारी प्रयंका गांधी और प्रदीप नरवाल द्वारा दी गई है। उक्त जानकारी कांग्रेस जिला प्रवक्ता अनिल भारद्वज ने दी। कांग्रेस के युवा नेता देवाशीष ने विश्वास जताए जाने के लिए वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया है।