भाजयुमो ने एमजीएस महाविद्यालय में युवाओं से कराया मोदी ऐप पर डोनेशन

भिण्ड, 10 फरवरी। भारतीय जनता युवामोर्चा के जिला अध्यक्ष एडवोकेट विक्रांत सिंह कुशवाह एवं प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अतुल रमेश पाठक ने भिण्ड शहर के एमजीएस महाविद्यालय में माइक्रो डोनेशन के माध्यम से कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है, जैसे कि पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को लेकर संगठन में समर्पण भाव का कार्य किया जाता है। इसी प्रकार भारतीय जनता युवामोर्चा ने माइक्रो डोनेशन का कार्य अपने हाथ में लिया है, जिसमें सभी युवामोर्चा के कार्यकर्ता अपने-अपने मण्डलों के बूथ केन्द्रों पर अहम भूमिका निभाएं और पार्टी का सहयोग करें।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष विक्रांत सिंह कुशवाह कहा कि मोदी ऐप के माध्यम से डाउनलोड करवाकर इस अभियान में युवाओं को जुडऩे का आह्वान किया और इच्छा अनुसार डोनेशन देकर भाजयुमो के सदस्य के रूप में आप अपना महत्वपूर्ण योगदान दें कर सहयोग प्रदान करें।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि यह अभियान माइक्रो डोनेशन के अभियान में सर्व वर्ग समाज के युवाओं को जोड़कर डोनेशन के कार्य में अपनी अहम भूमिका के साथ निभाएं। उन्होंने कहा कि भिण्ड जिले की सभी विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथ केन्द्रों पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ता माइक्रो डोनेशन अभियान में कार्य कर रहे है, हमारा युवाओं का संगठन मजबूत होगा, हमारा जो लक्ष्य है उससे भी अधिक युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कार्य करेंगे, जिसमें पांच रुपए से लेकर एक हजार रुपए तक मोदी एप में डोनेशन करेंगे।
माइक्रो डोनेशन के प्रभारी युवा नेता मोनू नरवरिया, प्रतीक पांडे, सोनू यादव कमई ने सभी युवाओं से माइक्रो डोनेशन के माध्यम से भाजपा को संगत मजबूत बनाने के लिए आर्थिक सहयोग हेतु डोनेशन अभियान में युवाओं को अधिक से अधिक जुडऩे के लिए आग्रह किया और कहा कि मोदी एप में अधिक से अधिक राशि डोनेशन कर भाजपा की मजबूती से ही युवा संगठन मजबूत होगा।
कार्यक्रम में अमित चौधरी, लवकुश परिहार, सर्जन नरवरिया, गिर्राज नरवरिया, सौरभ जैन, बादशाह सिंह गुर्जर, अनु तिवारी, दीपक यादव, संजय यादव, आशीष यादव, मोनू, राजू, विजय बिल्हौरा, ऋषभ भदौरिया, सनी राजावत, शिवम जादौन, रितिक यादव, अजीत यादव, उदय तोमर, मोहित राणा, विकास शेजवार, राम प्रति राठौर, छोटू निगम, अमनराज पाराशर, अमन सिंह, शिवा तोमर, नमन सिंह, आलोक यादव, शुभम बघेल, विपिन बघेल आदि उपस्थित थे।