भिण्ड, 31 मई। शहर में पाल बघेल समाज के तत्वावधान में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 298वीं जयंती पर भव्य चल समारोह का अयोजन किया गया।
युवा पाल कांग्रेस समन्वय प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामशेष बघेल ने बताया कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर शहर में धूमधाम से भव्य चल समारोह निकाला गया। जिसमें अटेर, मेहगांव, गोहद, लहार, भिण्ड सहित पांचों विधानसभा क्षेत्रों के मुख्यालय से रैली निकालकर लोग भिण्ड पहुंचे, जहां पुरानी गल्ला मण्डी में सभी रैलियों का समागम हुआ। चल समारोह में बघेल समाज एवं सर्व समाज के लोग हजारों की संख्या में शामिल हुए। यह चल समारोह दोपहर एक बजे पुरानी गल्ला मण्डी से परेड चौराहा, भारौली तिराहा, लहार चुंगी होते हुए एमजेएस कॉलेज के सामने स्वतंत्र नगर लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर चल समारोह का समापन किया गया। इस इस अवसर पर प्रदेश संरक्षक जयश्रीराम बघेल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा, संजीव बघेल एवं हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।