भाजपा ने अहिल्याबाई की जयंती पर प्रबुद्धजनों का किया सम्मान
सहकारिता मंत्री ने अहिल्याबाई के नाम से समुदायिक भवन बनाने की घोषणा की
भिण्ड, 31 मई। अटेर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत परा स्थित बालाजी गार्डन में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 298वी जयंती धूमधाम से मनाई गई। जिसमें बघेल समाज के अलावा सर्व समाज के लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मप्र के सहकारिता एवं लोकसेवा प्रबंधन मंत्री डॉ. अरविन्द भदौरिया, भाजपा जिला महामंत्री अशोक सिंह बघेल, जिला उपाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव, पूर्व प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य देवेन्द्र सिंह बघेल, विधायक प्रतिनिधि विकास शर्मा, ग्राम पंचायत के सरपंच सुरेश चकवा, महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सरोज जोशी, जिला मीडिया प्रभारी महिला मोर्चा ज्योति सुदर्शन बौहरे, पूर्व सरपंच उमा बघेल, पीपरी मण्डल के अध्यक्ष रायसिंह नरवरिया, मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्र पालीवाल मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्र भदौरिया, अध्यक्ष संतोष सिंह तोमर, भाजपा नेता राजीव सिंह भदौरिया रिदैली मंचासीन थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मप्र के सहकारिता एवं लोकसेवा प्रबंधन मंत्री डॉ. अरविन्द भदौरिया ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने अपने व्यक्तित्व और कृतित्व से कई राज्य की सीमाओं से बाहर भारत भर के प्रसिद्ध तीर्थ स्थानों पर मन्दिर और बांध बनवाए, कुआ और बावडिय़ों का निर्माण कराया, मार्ग बनवाए और काशी विश्वनाथ में शिवलिंग को स्थापित की। मत्री ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के नाम से समुदायिक भवन बनाए जाने की घोषणा की।
इस अवसर पर देवेन्द्र सिंह भदौरिया ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर के सामाजिक विचारों के साथ हम सबको प्रेरणा मिली है। वह महिला थी और पूरे विश्व में लोक माता के रूप में जानी गईं, उन्होंने गरीब, मजदूर एवं शिक्षा के क्षेत्र में लोगों को जागृत किया है। कार्यक्रम में मंत्री डॉ. भदौरिया ने प्रबुद्धजनों को अहिल्या बाई होल्कर का छायाचित्र देकर सम्मानित किया।