लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने अपने व्यक्तित्व और कृतित्व से समाज को शिक्षा, महिलाओं को आत्मनिर्भर की दिशा से जोडऩे का कार्य किया : अमृतपाल
भिण्ड, 31 मई। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने सामाजिक समरसता एवं भाईचारा तथा अपने व्यक्तित्व और कृतित्व से समाज के अंतिम छोर तक के व्यक्ति को अपने विचारों के साथ प्रेरणा दी। यह उद्गार भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं विधानसभा संयोजक अमृतपाल सिंह बघेल एडवोकेट ने शिव उत्सव मंगल भवन में पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा आयोजित जयंती समारोह में मुख्य अतिथि की आसंदी व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर ने की।
विधानसभा संयोजक अमृतपाल सिंह बघेल ने कहा कि लोकमाता ने अनेकों धार्मिक स्थानों का निर्माण भी कराया, विधवा महिलाओं के उत्थान के लिए उन्होंने कई कार्य किए। समाज में सामाजिक समरसता जागृत हो इसके लिए उन्होंने महिला होते अपनी बहादुरी का परिचय देते हुए लोकमाता कहलाईं, हम सब कार्यकर्ता उनके विचारों को अंतिम छोर के समाज तक पहुंचाएं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने महिला होते हुए ऐसे अनेकों कार्य किए, जिससे सर्व समाज को विचारधारा मिली, धार्मिक स्थानों का निर्माण सहित अनेकों उपलब्धियां हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अंतिम छोर तक के व्यक्ति को अंत्योदय की योजनाओं से समाज के विकास की चिंता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बघेल एवं मंचासीन अतिथियों ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। संचालन जिला महामंत्री सरपंच सत्यभान सिंह नरवरिया एवं आभार वनखण्डेश्वर मण्डल के अध्यक्ष देवेन्द्र राठौर ने व्यक्त किया। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामअवतार शिवहरे, जिलामंत्री अशोक सोनी, सुघर सिंह नरवरिया, कार्यालय मंत्री रामब्रिज गुर्जर एवं जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।