समारोह को लेकर महिला इकाई की बैठक आयोजित

भिण्ड, 08 मई। भगवान परशुराम चल समारोह 2025 में अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं की भागीदारी हेतु कार्य योजना की बैठक ब्राह्मण महासभा की महिला इकाई की अध्यक्ष उमा शशिकांत राजौरिया के इटावा रोड स्थित निवास पर संपन्न हुई। जिसमें चल समारोह हेतु महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सतीश जोशी, परशुराम सेना अध्यक्ष देवेश शर्मा सोनू, महिला इकाई अध्यक्ष उमा राजौरिया, कोषाध्यक्ष राजमणी शर्मा, सीमा शर्मा, मधु दीक्षित, सीमा त्रिपाठी, ममता मिश्रा, राजकुमारी शर्मा, सपना दुबे आदि बहिनें उपस्थित रहीं।