दिल्ली में भाजपा की जीत पर मौ में मनाया जश्न

भिण्ड, 08 फरवरी। भाजपा मण्डल मौ के कार्यकर्ताओं द्वारा दिल्ली प्रदेश में भाजपा की 27 वर्ष बाद मिली ऐतिहासिक जीत पर मिठाई वितरण कर जश्न मनाया गया। इस अवसर पर मौं भाजपा मण्डल अध्यक्ष रामअख्तियार सिंह गुर्जर, पूर्व मण्डल अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाह, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मर्जाद सिंह यादव, नगर परिषद उपाध्यक्ष पंकज कुमार, जिला मंत्री फरेंद्र सिंह सिकरवार, महामंत्री सुल्तान मौर्य, राजू मिश्रा, बबलू राणा, आईटी सेल के मीडिया प्रभारी रामू कुशवाह, वीरेन्द्र यादव फौजी, संतोष यादव, बकील यादव, रामकेश गुर्जर, धर्मेन्द्र राणा, मेहबूब खान, संजीव यादव, ब्रजकिशोर परिहार, राजीव जैन, अमृतलाल खटीक, बृजकिशोर, बिजेन्द्र कुशवाह, विष्णु तिवारी, राम यादव, लाखन सिंह यादव, दीपक यादव, लखूरे यादव विसंबर शर्मा, अशोक गोयल, अजय अग्रवाल, बेटू परिहार, बंटू जैन आदि मौजूद रहे।