ग्राम कुरथर में श्रीराम महायज्ञ की तैयारी जोरों पर

खूजा, 28 मार्च। ग्राम कुरथर मे कुंवर बाबा महाराज आश्रम पर आगामी 21 मई से 108 कुण्डीय श्रीराम महायज्ञ का आयोजन समस्त क्षेत्रवासियों के सहयोग से होने जा रहा है, जिसकी तैयारिया कमेटी ने जोर-शोर से शुरू कर दी हैं। नौ दिवसीय श्रीराम महायज्ञ का आयोजन 21 मई से 30 मई तक होगा।
महायज्ञ का आयोजन कुंवर बाबा महाराज के मंहत श्रीश्री 108 श्री ध्यानदास जी त्यागी के सानिध्य में होने जा रहा है, जिसमें श्रीमद् भागवत कथा, प्रवचन आदि कार्यक्रम होंगे। जानकारी के अनुसार कलश यात्रा 21 मई को मां रणकौशला देवी से कुंअर महाराज आश्रम कुरथर तक निकलेगी तथा विशाल भण्डारा 30 मई को होगा। कथा व्यास तुलसी पीठ उत्तराधिकारी आचार्य रामचन्द्र जी (जय महाराज), शतचण्डी आचार्य, श्री दंदरौआ सरकार एवं मिहोनी माता के कृपा पात्र पं. राविन्द्र शास्त्री, यज्ञाचार्य (याज्ञिक सम्राट) डॉ. भेरव दत्त त्रिवेदी (वेदाचार्य) ग्वालियर होंगे। नित्य कार्यक्रम में प्रवचन, श्रीराम कथा, रामचरित मानस मंचन (रासलीला) होगी। यज्ञ प्रधान पारीक्षत के रूप में श्रीमती मालती-राविन्द्र सिंह (कुरथर), श्रीराम कथा पारीक्षत श्रीमती विधा-चतुर सिंह कौरव, शतचण्डी पारीक्षत श्रीमती मालती-लल्लू झा होंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामानंदाचार्य श्री स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज होंगे। श्रीराम महायज्ञ समिति द्वारा सभी भक्तों से इस कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।