सीमा शर्मा बनीं भाजपा महिला मोर्चा की ग्वालियर नगर प्रभारी

भिण्ड, 04 मार्च। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा एवं महिला मोर्चा प्रभारी सीमा सिंह की सहमति से मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया ने मप्र के सभी जिलों में महिला मोर्चा जिला प्रभारियों की घोषणा की है।
इसी क्रम में ग्वालियर जिले की ग्वालियर नगर की प्रभारी श्रीमती सीमा शर्मा को नियुक्त किया गया है। साथ ही सह प्रभारी कु. रितु सेंगर को बनाया है। ग्वालियर नगर की प्रभारी बनाए जाने पर श्रीमती शर्मा ने कहा कि संगठन ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका मैं पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निर्वहन करूंगी। ज्ञात रहे कि श्रीमती शर्मा महिला मोर्चा भिण्ड की पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व महामंत्री रह चुकी हैं। उनकी नियुक्ति पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।