हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत कांग्रेस की बैठक आयोजित

भिण्ड, 30 दिसम्बर। कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत मौ में कांग्रेस की एक बैठक शंकर मन्दिर परिसर मौ में आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा ने कहा कि हम सब एक जुट होकर भाजपा को सत्ता से हटाने का संकल्प लें। कांग्रेस नेताओं के कड़े संघर्ष के बाद देश आजाद हुआ, इसके लिए हमारे नेताओं द्वारा बलिदान दिया गया, आज हम सबको तहेदिल से नमन वंदन करते हैं। आज हमें एकजुट होकर जनविरोधी नीतियों को लेकर चल रहीं भाजपा को सत्ता से हटाने का भी संकल्प लेना हैं। तब आमजन, किसान, मजदूर को महंगाई की मार, युवाओं को रोजगार के लिए मारामारी से राहत मिल सकेगी।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य केशव देसाई, डॉ. रणवीर यादव, आजादनवी कुरैशी, राजीव कौशिक, दीपक तिवारी, संजीव यादव, प्रदीप यादव, इकबाल पठान, जाहिद खां, तिलक सिंह राजौरिया, रामोतार शिवहरे, कमलेश सोनी, मालती जाटव, दिलासाराम यादव, धर्मेन्द्र बाबा, दिनेश यादव, समीर खां, राजा खान, इरशाद खान, रामेश्वर सिंह यादव, दिनेश राठौर, जागेश यादव, सोनपाल यादव, आलोक मिश्रा, अजीत जैन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।