– डॉक्टर हनुमान के दर्शन कर पूजा अर्चना की और रामदास महाराज से लिया आशीर्वाद
भिण्ड, 01 नवम्बर। केन्द्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने शनिवार को परिवार सहित जिले के दंदरौआ धाम में डॉक्टर हनुमान के पहुंचकर दर्शन किए और मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने धाम के महंत 1008 महामण्डलेश्वर रामदास महाराज से सुख और समृद्धि का आशीर्वाद लिया। महाराज ने कहा कि दंदरौआधाम में विराजमान डॉक्टर हनुमान के दरबार में रोजाना श्रद्धालुओं का आना रहता है। मंगलवार और शनिवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि दो हनुमान जी महाराज के दर्शन कर आत्मिक शांति की अनुभूति हो रही है।
भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र नरवरिया, भाजपा जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने केन्द्रीय मंत्री बघेल का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस अवसर पर रामबरन पुजारी, जलज त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष रज्जन सिंह, नप मेहगांव अध्यक्ष कंचन पिंटू राठौर, सुभाष राठौर एडवोकेट, कमल तोमर, सोशल मीडिया प्रभारी मोनू नरवरिया, धर्मेन्द्र बघेल, दीपेन्द्र बघेल, रामनिहोर जोशी, नरसी दद्दा सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।







