गुजरात के राजकोट में केन्द्रीय मंत्री ने किया सम्मानित
भिण्ड, 20 अक्टूबर। प्रधानमंत्री आवास योजना के 150 दिन चैलेंज योजना में देश में प्रथम स्थान आने पर केन्द्रीय आवास एवं शहरी मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार शाम को गुजरात राजकोट के शास्त्री मैदान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में गोहद नगर पालिका के सीएमओ सतीश कुमार दुबे, उपयंत्री आकाश त्यागी और उनकी टीम को सम्मानित करते हुए अवार्ड प्रदान किया।
प्रधानमंत्री आवास योजना 150 दिन चैलेंज योजना में उत्कृष्ट कार्य कर नगर पालिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अभियान गत 21 जून से 19 नवंबर 2021 तक चला था। जिसमें गोहद नगर में 150 दिन में सर्वाधिक आवास मकान बनाकर एक कीर्तिमान हासिल किया था और देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अभियान का संचालन सीएमओ सतीश कुमार दुबे के निर्देशन में प्रभारी सहायक यंत्री मनोज कुमार उपाध्यय, आवास शाखा के नोडल अधिकारी आकाश त्यागी, आवास शाखा की प्रभारी सीमा चतुर्वेदी व कंप्यूटर ऑपरेटर मुनेश शर्मा की देख-रेख में किया गया था। नगर पालिका गोहद की ओर से इस कार्यक्रम में सीएमओ सतीश कुमार दुबे, उपयत्री आकाश त्यागी, कंप्यूटर ऑपरेटर मुनेश शर्मा और मुकुंद शर्मा ने भाग लिया। मंच पर सीएमओ सतीश कुमार दुबे व आकाश त्यागी ने अवार्ड प्राप्त किया।