भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रकाश चन्द्र जैन का किया सम्मान

भिण्ड, 14 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत विधानसभा गोहद के नगर मौ के वार्ड क्र.3 के बजरिया मोहल्ला में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रकाश चन्द्र जैन का अटल जन्म शताब्दी वर्ष सम्मान पत्र और शॉल श्रीफल भेंट कर माल्यार्पण कर के सम्मानित किया गया है। जनसंघ के समय से ही कठिन परिस्थितियों से गुजरते हुए जीवन के अंतिम पड़ाव तक भाजपा के लिए कार्य करने का संकल्प लिए वयोवृद्ध प्रकाश चंद जैन को यह सम्मान भाजपा युवामोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धीरज पटेरिया ने उनके निज निवास पर पहुंच कर प्रदान किया है। इस अवसर भिण्ड से आए अर्पित मुदगल, जितेन्द्र सिंह भदौरिया, मौ के पूर्व नप अध्यक्ष मर्जाद सिंह यादव, मौ मण्डल अध्यक्ष रामअख्तियार सिंह गुर्जर, पूर्व मण्डल अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाहा, हरिश्चंद्र यादव, कृष्ण स्वरूप यादव सहित अन्य कई कार्यकर्ताओं ने प्रकाश चंद जैन का स्वागत किया।
सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत मौ मण्डल की कार्यशाला आयोजित
भाजपा के सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत मण्डल मौ विधानसभा गोहद की मण्डल कार्यशाला आयोजित हुई। जिसमें पूर्व मण्डल अध्यक्ष ऊमरी श्याम सिंह राठौर, रघुवीर सिंह पवैया, फरेन्द्र सिंह सिकरवार, रामजीलाल शर्मा, बृजेन्द्र सिंह पटेल, बिजेन्द्र सिंह चौहान, मर्जाद सिंह यादव, जगत सिंह कुशवाह, रामअख्तियार सिंह गुर्जर, सुरेश छारी, गोपाल सिंह कुशवाह, पंकज सिंह कुशवाह, विशंभर शर्मा, महेश राणा, मेहबूब खान, कृष्णस्वरूप यादव, हरिश्चंद्र यादव, प्रमोद यादव, रामू कुशवाह, राजेश शर्मा, रामनिवास यादव, सुल्तान मौर्य, रामकुमार जादौन, बबलू राणा, आंनद गुर्जर, राजीव जैन, जितेन्द्र सिंह जाटव सरपंच, प्रदीप यादव, बृजकिशोर परिहार, सोमवीर सिंह शिवहरे, हरिशंकर भार्गव, छोटू जाटव, आकाश गौड़, लोकेन्द्र सिंह चौहान, गुप्ता जाटव, रामनरेश कुशवाह, बैताल सिंह कुशवाह, संजय सिंह गुर्जर, मुन्नेश कुशवाह, बंटी शर्मा, आगम जैन व अन्य जन थे।