भिण्ड, 12 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया जी का जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष केपी सिंह भदौरिया एवं जनपद पंचायत मेहगांव के पूर्व अध्यक्ष इंजी. सुनील सिंह भदौरिया ने मेहगांव आगमन पर समस्त साथियों के साथ भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक राकेश शुक्ला, मण्डल अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह भदौरिया, पूर्व जनपद सदस्य मेहगांव राकेश सिंह भदौरिया इत्यादि ने भाजपा जिलाध्यक्ष नरवरिया का स्वागत किया।