भिण्ड, 12 अक्टूबर। हेलमेट अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने शासकीय सेवक एवं अन्य लोगों पर दो पहिया वाहन पर बिना हेलमेट चलने पर चालानी कार्रवाई की गई। जिसमें कुल 55 से अधिक चालान काट कर 14 हजार रुपए से अधिक समन शुल्क वसूल किया गया है। जिले में छह अक्टूबर से अभियान के दौरान अब तक दो पहिया वाहन चालकों पर बिना हेलमेट के 800 से अधिक चालान एवं दो लाख से अधिक समन शुल्क वसूल किया गया।