मण्डल अध्यक्ष अश्वनी त्यागी के नेतृत्व में हुआ स्वागत
भिण्ड, 12 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष देवेन्द्र नरवरिया का बुधवार मेहगांव नगर में प्रथम आगमन हुआ। इस दौरान मेहगांव आगमन पर भिण्ड तिराहे पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष अश्वनी त्यागी के नेतृत्व में युवामोर्चा कार्यकर्ताओं ने जोशीला एवं भव्य स्वागत किया। भिण्ड रोड पर जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सुधा राठौर एवं मण्डल अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह भदौरिया, मण्डल मंत्री मुन्नी नरवरिया के नेतृत में फलों से तुलादान कर शॉल श्रीफल देकर सम्मान किया। इस दौरान मण्डल मंत्री मुन्नी नरवरिया, बंटी नरवरिया, गुड्डी निगम, युवामोर्चा जिला अध्यक्ष विक्रांत कुशवाह, जिला महामंत्री अतिराज नरवरिया, सचिन भदौरिया, गोविन्द भदौरिया, प्रियांशु खोहरिया, दीपेन्द्र गुर्जर, अनुज भदौरिया, राहुल, बिजेन्द्र, जीतू, मौसम, प्रदीप, अमन, मनीष, राज राजपूत, मनोज कुशवाह सहित एक सैंकड़ा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।