प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को भाजपा कार्यकर्ता सेवा दिवस के रूप में मनाएं : कुशवाह

भिण्ड, 17 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी मण्डल गोरमी की कार्यसमिति की बैठक नगर के आरके गार्डन में आयोजित की गई। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि जिला कोषाध्यक्ष दिलीप कुशवाह एवं विशेष अतिथि के रूप में नगर परिषद उपाध्यक्ष ओमकार यादव, वरिष्ठ नेता जयवीर पुरोहित, किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष विजय कुशवाह उपस्थित थे। अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष सुभाष थापक ने की। कार्यक्रम के प्रारंभ में उपस्थित अतिथियों ने पार्टी के संस्थापक सदस्य पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया।
मण्डल अध्यक्ष सुभाष थापक ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ता सेवा पखवाड़े के रूप में मनाएंगे, जिसमें 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक पौधारोपण, मरीजों को फल वितरण, स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान एवं अन्य सेवा कार्य किए जाएंगे। जिसमें हम सब कार्यकर्ताओं को बढ़-चढ़कर भाग लेना है।
मुख्य अतिथि जिला कोषाध्यक्ष दिलीप सिंह कुशवाहा ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जीवन देश के गरीब असहाय वंचित लोगों के विकास में भलाई के लिए समर्पित है, इसलिए हम सब कार्यकर्ता उनके जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मना रहे हैं, इसके लिए पार्टी द्वारा सभी मोर्चा प्रकोष्ठ को अलग-अलग सेवा कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मण्डल कार्यसमिति में पार्टी के नवनिर्वाचित पार्षद सरपंच एवं सभी मोर्चों के अध्यक्ष का अतिथियों ने स्वागत किया गया। बैठक का संचालन शिवराज परमार एवं अंत में आभार मण्डल उपाध्यक्ष मुकेश यादव ने व्यक्त किया। बैठक में जयसिंह गुर्जर, ध्रुव शर्मा, राजेन्द्र सिंह गुर्जर, शिवराज यादव, युवामोर्चा मण्डल अध्यक्ष अरविंद बरुआ, अजा मोर्चा अध्यक्ष बल्लू सखवार, किसान मोर्चा के मण्डल महामंत्री मोनू शर्मा, डॉ. वेदप्रकाश शर्मा, उत्तम शुक्ला, अजय तिवारी, संजू चुरारिया, सोनू भदौरिया, रवि सोनी, गोपाल तोमर, जसमंत गुर्जर, रामजीलाल थापक, प्रेमप्रताप नरवरिया, कमलेश पटेल, दीपू बरुआ, राहुल कटारे सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।