फूफ में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर किया पौधारोपण

भिण्ड, 17 सितम्बर। फूफ नगर में भारतीय जनता पार्टी के मण्डल कार्यकर्ताओं एवं युवामोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा देश के प्रधान सेवक नरेन्द्र मोदी के 72वे जन्मदिन के उपलक्ष्य में श्री खेड़ापति हनुमानजी मन्दिर पर पौधारोपण कर उनका जन्म दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में विधि प्रकोष्ठ के प्रांत सह संयोजक रामविलास शर्मा एवं फूफ मण्डल अध्यक्ष सगुन पालीवाल, युवामोर्चा के मण्डल अध्यक्ष योगेश शर्मा, नगर उपाध्यक्ष दुर्गासिंह राजावत, पार्षद राकेश राजावत, पार्षद अनिल गोयल, पूर्व अध्यक्ष योगेश शर्मा चौबे, पार्षद महेन्द्र जैन, छुट्टू शर्मा, दामोदर दीक्षित आदि कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर प्रधानमंत्री का जन्म दिवस मनाया।