भिण्ड, 16 सितम्बर। कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा द्वारा मौ के कांग्रेस कार्यकर्ता कल्लू गुर्जर को जिला सचिव कांग्रेस कमेटी भिण्ड बनाए जाने पर शुक्रवार को उनका मौ में धर्मेन्द्र बाबा की दुकान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं मित्रगण ने जोरदार स्वागत किया। स्वागत करने एवं बधाई देने वालों में नन्नेराजा सिंह गुर्जर, देवेन्द्र सिंह गुर्जर, राजीव कौशिक, दीपक तिवारी, आजादनवी कुरैशी, संजीव यादव, इकबाल पठान, सोनपाल यादव, रामोतार शिवहरे, अजीत जैन, पंकज यादव, समीर खां, बाबूसिंह कुशवाहा, रवि कुशवाहा, आलोक मिश्रा, आकाश धाकड़, कुलदीप यादव, करू मिश्रा, यादव आदि लोग शामिल रहे।