हिन्दी दिवस पर शहर में हिन्दी साहित्यकार सम्मान समारोह आज

दर्जनों कवि, शायर, लेखक होंगे सम्मानित

भिण्ड, 13 सितम्बर। पं. महादेव प्रसाद कटारे जनकल्याण एवं शिक्षा प्रसार समिति द्वारा 14 सितंबर हिन्दी दिवस के पावन अवसर पर साहित्यकार सम्मान समारोह के तहत विशाल मैरिज गार्डन लहार रोड भिण्ड में दिन बुधवार शाम सात बजे शहर में बड़ी संख्या में साहित्यकारों का सम्मान किया जा रहा है।
कवि राम कुमार पाण्डे ने जानकारी देते हुए बताया कि पत्रकार गणेश भारद्वाज के नेतृत्व में भिण्ड में पहली बार इतनी बड़ी तादाद में कवि, शायर, लेखकों कों सम्मानित किया जा रहा है। जिसमें महावीर तन्हा (शायर), डॉ. सुखदेव सिंह सेंगर (कवि एवं साहित्यकार), शिवबहादुर शिव (कवि), रामकुमार पाण्डे (कवि), संतोष अवस्थी अंश (कवि), रायन अजनबी (शायर), डॉ. सुनीलकांत त्रिपाठी निराला (कवि, मुक्तक, गीत, गजल), गजेन्द्र सिंह परमार (कवि एवं लेखक), चंद्रशेखर कटारे (कवि), महेन्द्र दीक्षित(कवि), शिवराम सिंह शलभ (कवि), ओमप्रकाश नीरस (कवि), हसरत हयात (शायर), प्रदीप बाजपेई युवराज (कवि), अंजुम मनोहर(कवि), किशोरीलाल बादल (कवि), डॉ. शशिवाला राजपूत (कवियित्री), अशोक स्नेही (व्यंग्यकार), गजेन्द्र सिंह कुशवाह (कवि एवं संगीतकार), प्रो. इकबाल अली (बेहतरीन मंच संचालक), श्रीमती संगीता तौमर (कवियित्री), शैलेष नारायण शैलू (कवि), कौशलेन्द्र प्रताप कौशल (गजल एवं गीत), ऋतुराज वाजपेई (गीत मुक्तक), रविन्द्र तिवारी (मजेदार), आशुतोष शर्मा नंदू (छंद), धर्मेन्द्र त्रिपाठी (मुक्तक), राधेगोपाल यादव (गीतकार), उमा शर्मा (छंद एवं गीत), सुषमारानी (कवियित्री), राजेश मधुकर (गजलकार), डॉ. मुकेश शर्मा (छंद, गजल), मनोज स्वर्ण (गीतकार), रामसिया करुण (मुक्तक, छंद), रामदत्त जोशी (गीतकार), शकुंतला सुरभि (गीतकार) शामिल हैं।