किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध मोदी सरकार : गुर्जर

पीएम मोदी के नेतृत्व में किसान के हित में लिए गए कैबिनेट का ऐतिहासिक निर्णय : दैपुरिया
प्रधानमंत्री मोदी और कृषि मंत्री तोमर का जताया आभार

भिण्ड, 09 जून। भाजपा के वरिष्ठ नेता किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह गुर्जर ने कहा कि भारत सरकार का नेतृत्व कर रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कैबिनेट में किसानों के प्रति संवेदनशील होकर ऐतिहासिक निर्णय लिया है, इससे किसानों को लाभ प्राप्त होगा और आत्मनिर्भर विकास की मुख्यधारा से जुड़ेंगे। किसानों की आय बढ़ाने के लिए मोदी का कुशल नेतृत्व प्रतिबद्ध है, जिन्होंने देश के किसानों के लिए अनेकों योजनाओं के साथ कृषि के क्षेत्र में किसानों के भविष्य को आगे बढ़ाने का कार्य किया है।
मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय दैपुरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भारत सरकार में केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने केन्द्रीय कैबिनेट में खरीद की सभी 14 फसलों सहित कुल 17 फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में लागत से 50 फीट से अधिक बढ़ोतरी करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है, इससे किसानों के अनेकों लाभ प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि इस किसान हितैषी निर्णय से देशभर के अन्नदाता किसानों को फसल की लागत पर 50 से 85 सीसी तक लाभ प्राप्त होगा हमारी भारत सरकार किसान हितैषी सरकार है।
कैबिनेट में लिए गए किसान हितैषी निर्णय के लिए भाजपा किसान मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया। आभार और धन्यवाद ज्ञापन करने वालों में मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उपेन्द्र सिंह भदौरिया राजन, रघुवीर सिंह पवैया, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय सिंह भदौरिया, अजीत सिंह गोरैया, जिला उपाध्यक्ष कृष्णकुमार त्यागी एवं धर्मेन्द्र तिवारी, जिला महामंत्री धर्मेन्द्र सिंह कुशवाह, अशोक सिंह बघेल, महेन्द्र सिंह कुशवाह आदि प्रमुख है।