जिले की नगर पालिका, नगर परिषदों होंगे आप पार्टी के अध्यक्ष : शर्मा

भिण्ड, 06 जून। चुनाव आयोग ने एक लंबे वक्त के बाद अपनी अधिसूचना और तारीखें जारी कर दी है। तारीखें जारी होते ही प्रदेश के सभी राजनैतिक दलों ने अपने शीर्ष पदाधिकारियों जिला अध्यक्षों, कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों का दौर तेज कर दिया है। अभी तक एक तरफ भाजपा, दूसरी तरफ कांग्रेस आमने सामने दिखाई देते थे। पर इस बार आम आदमी पार्टी के प्रदेश निकाय चुनाव में एंट्री होने से काफी रोचक त्रिकोण दिखने को मिलेगा। यह बात आम आदमी पार्टी वरिष्ठ नेता विवेक शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कही।
शर्मा ने बताया कि लोगों को लंबे समय से विकल्प की तलाश थी। विकल्प के आते ही निकाय चुनावों का संघर्ष भरे मुकाबले में बदल जाना तय है। क्योंकि पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह द्वारा हाल ही में प्रदेश में एक नहीं दो दो बार आंतरिक सर्वे कराए हैं। इन सर्वे रिपोर्ट से जो तथ्य निकल कर सामने आए हैं। उससे स्पष्ट पता चलता है कि लोग भाजपा और कांग्रेस की नीति और नीयती से ऊब चुके हैं। इसलिए दोनों दलों को शीर्ष से नकारते हुए लोग बदलाव चाहते हैं। एसी स्थिति में प्रदेश के सभी जिलों में नगर निगम हो, नगर पालिका हो या फिर नगर परिषदों हो आप के अध्यक्षों का होना तय माना जा रहा है।
उन्होंने बताया कि भिण्ड जिले में भी सभी नगर पालिका और नगर परिषदों में यहां भी आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष बनना तय है। जिन वार्डों में हमारी स्थिति कमजोर है। उन वार्डों में जिलाध्यक्ष डॉ. उमाशंकर मिश्रा द्वारा पुन: सर्वे का काम चालू करा दिया हैं। पार्टी संगठन हमेशा आम वार्ड वासियों की रायशुमारी को अंतिम आधार मानकर ही मजबूत प्रत्यासी खड़ा करती है। भिण्ड जिले की सभी नगर पालिका और नगर परिषदों में आम आदमी पार्टी इस बार अपनी झाडू चलाने को पूर्ण रूप से तैयार है। हमारा सारा ध्यान साफ सुथरी छवि वाले ईमानदार लोगों पर है। क्योंकि अभी तक नगर पालिका या नगर परिषदों में क्या होता था। यह कहने की जरूरत नहीं है, सबको पता है। हमारे प्रत्याशी पूरी ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ आम लोगों के बीच मैदान में रहेंगे। क्योंकि हम नगर पालिका और नगर परिषदों में कट्टर ईमानदार और परिदर्शी व्यवस्था चाहते हैं।