भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित

भिण्ड, 06 जून। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण जिला बैठक होटल शिव पैलेस भिण्ड में आयोजित की गई। जिसको संबोधित करते हुए जिला पंचायत प्रभारी हमीर पटेल ने कहा कि कार्यकर्ता पूरी मेहनत के साथ हमारे कार्यकर्ता कार्य करते हैं। जिसका उदाहरण हम पार्टी द्वारा मिला कार्यक्रम और विस्तार कार्यक्रम में हम सभी कार्यकर्ताओं की ताकतों कार को देखते हैं हमारी भिण्ड जिले के बीजेपी कार्यकर्ता मेहनती कर्मठ होने के साथ-साथ लगन शील है यही लगन और मेहनत हमको पंचायत नगरी निकाय चुनाव में करके दिखाना है उसके लिए सभी को अथक परिश्रम करके विजयश्री प्रदान करवाना ही संगठन एवं हम सबका दायित्व है।
बैठक को संबोधित करते हुए पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला ध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर ने कहा कि भाजपा का संगठन एक आदर्श संगठन है जो पूरे विश्व में आदर्श का केन्द्र बना हुआ है, विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते हमारा दायित्व बढ़ जाता है, जिसकी गरिमा बनाए रखना हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है। यहीं मेहनत हम सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं को नगरी निकाय व पंचायत चुनाव में दिखाना है। हमें अपनी पार्टी की रीति नीति कार्यों को विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करना है, प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी पूरी मेहनत और लगन से कार्य करता है, संगठन पूरी ताकत से चुनाव के मैदान में जाएगा सरकार की जनहितैषी योजनाएं एवं कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत से हम एक मतदान केन्द्र पर जीत सुनिश्चित करेंगे।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव के संबंध में विचार भी मांगे गए। जिसमें बहुत से कार्यकर्ताओं ने जीत सुनिश्चित करने के लिए अपने विचार व्यक्त किए। बैठक का संचालन मण्डल के अध्यक्ष टीपू भदौरिया ने किया। इस अवसर पर अनिल कटारे, उपेन्द्र राजौरिया, रोहित शाक्य, सोनू रावत, अमित यादव, मोनू नरवरिया, रामोतार शिवहरे, अमित जैन, अतिराज नरवरिया, सौरभ जैन, सज्जन नरवरिया, गोपाल सोनी के अलावा द्वारा आपेक्षित श्रेणी के समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।