बघेल कांग्रेस के निर्वाचन अधिकारी नियुक्त

भिण्ड, 04 मई। जिला कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता जयश्रीराम बघेल को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेठी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश पर बिहार प्रदेश के चंपारण जिले का जिला निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है।
कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. अनिल भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया जयश्रीराम बघेल निर्देश मिलते ही आज शाम पटना के लिए रवाना हो गए है। जहां बिहार प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पटना में बैठक में शामिल होंगे। बघेल केन्द्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मेरे राजनीतिक जीवन मे कांग्रेस पार्टी ने जो सम्मान दिया है, उसके लिए मैं हमेशा ऋणी रहूंगा।