शहर कांग्रेस ने मनाई प्रथम महिला प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी की जयंती

भिण्ड, 19 नवम्बर। शहर कांग्रेस कमेटी भिण्ड ने शुक्रवार को भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी की जयंती शहर जिलाध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा के नेतृत्व में श्रीमती इन्दिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई।
इस अवसर पर डॉ. राधेश्याम शर्मा ने कहा कि भारत का पहला परमाणु विस्फोट कराने वाली नेता प्रथम महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इन्दिरा गांधी थीं, उन्होंने बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया, भारत-पाकिस्तान युद्ध में बंटवारा करके नए देश बांग्लादेश का गठन करवा दिया था। इस अवसर पर रेखा भदौरिया, संतोष त्रिपाठी, संदीप मिश्रा, अशोक गुप्ता, बलराम जाटव, कमलेश जाटव, हिम्मत सिंह हरिऔध, एवरन सिंह बघेल, राहुल कुशवाह, रीना चौहान, नीलम भदौरिया, मनोज जैन मामा, मोहर सिंह जाटव, आशीष भारद्वाज ,अनिरुद्ध कुमार त्रिपाठी, सूरजपाल सिंह राजावत, संजय यादव, ब्रजेश जैन, राजू बौहरे, गोपाल मिश्रा, पिंटू शर्मा आदि कांग्रेसी उपस्थित थे।