भिण्ड, 13 अगस्त। शहर कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन के सांसदों के दिल्ली में पैदल मार्च के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित तमाम विपक्षी नेताओं की की गिरफ्तारी के विरोध में शहर कांग्रेस ने परेड चौराहे पर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया।
कांग्रेस नेताओं ने वोट चोरी और वोटर वेरीफिकेशन कार्रवाई को केन्द्र सरकार द्वारा विपक्ष की आवाज को दबाने की वाली अलोकतांत्रिक कार्रवाई बताया लोकतंत्र में जहां देश के जनता की आबाज सर्वोच्च होती है, वहां राहुल गांधी प्रियंका गांधी और इंडिया गठबंधन के सांसदों को केवल इसलिए गिरफ्तार कर लिया गया क्योंकि वे चुनाव आयोग से मिलने और जनता की आवाज को बुलंद करने पैदल मार्च कर रहे थे। यह गिरफ्तारी न सिर्फ हमारे नेताओं का अपमान है बल्कि देश के लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा हमला है। हम लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करते रहेंगे। केन्द्र सरकार का पुतला दहन कर यह संदेश दिया है की तानाशाही के खिलाफ है और हमेशा रहेंगे।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा, शहर जिला अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा, राहुल भदौरिया, नगर अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी, सेवादल अध्यक्ष संदीप मिश्रा, पानसिंह सुमन, बृजेन्द्र सिंह कल्लू, अरविन्द बघेल, शैलेन्द्र भदौरिया, अरविन्द अरेले, कुलदीप भारद्वाज, प्रमोद दीक्षित, राहुल कुशवाह, दीपू दुबे, अजय शर्मा, दर्शन सिंह तोमर, कासिम खान, अजय जैन, आशुतोष शर्मा, विवेक पचौरी, स्मिता शर्मा, संजीव बरुआ, मोहम्मद इरफान गामू, थारू चौहान, आनंद शाक्य, शिवांश शर्मा, विवेक जमौर आदि मौजूद रहे।