भिण्ड, 13 अगस्त। गोहद नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा के वरिष्ठ नेता संतोषीलाल बांदिल का 91 वर्ष की आयु में बुधवार दोपहर तीन बजे निधन हो गया। वे कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। बुधवार की दोपहर 3 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली और चिर निद्रा में लीन हो गए। उनका अंतिम संस्कार 14 अगस्त गुरुवार को गोहद के मुक्तिधाम में किया जाएगा।
स्व. संतोषीलाल बांदिल जनसंघ से लेकर अब तक भाजपा में ही रहे, वे सख्त नगर पालिका अध्यक्ष के रूप में जाने जाते थे और उनकी गणना गोहद में जनसंघ की नींव रखने वाली पीढी में होती थी, व्यवसायी और वैश्य होने के बाबजूद भी उनका स्वभाव और व्यवहार क्षत्रियों जैसा था, वे स्वभाव से सख्त थे और प्रशासक की ही भूमिका में नजर आते थे। नगर पालिका अध्यक्ष के रूप में गोहद में सदैव याद किया जाता रहेगा। भाजपा के अनुशासित कार्यकर्ता थे। सत्ताधारी कांग्रेस के युग में उसकी नीतियों के खिलाफ खुलकर और निर्भीकता से सार्वजनिक मंच से अपनी बात रखते थे, हवेली खानदान के नाम से जाना जाने वाले परिवार में वे सबसे बडे थे, अत: वे भैया नाम से ही प्रख्यात थे। माता- पिता और चार भाइयों के सम्मिलित परिवार लगभग 30-35 सदस्य थे, परिवार की सामूहिकता के कारण समाज और नगर में उनकी प्रतिष्ठा थी। उनके निधन से गोहद भाजपा में एक बडा खालीपन आ गया है। अब उनके कद का कोई नेता नहीं रहा है।
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के निधन पर गोहद भाजपा ने शोक व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करने वालों पूर्वमंत्री लालसिंह आर्य, सांसद संध्या राय, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र नरवरिया, अवधेश सिंह कुशवाह, केशव सिंह भदौरिया, राज नारायण शर्मा, लला भटेले, पूर्व विधायक रणवीर जाटव, मुरारीलाल अग्रवाल, गब्बर सिंह गुर्जर, मलखान सिंह गुर्जर, मथुरा प्रसाद चांदिल, ब्रजकिशोर भटेले, ओपी आर्य, रामबाबू उपाध्याय, रामनिवास शर्मा, महेश पाण्डे, सुरेश बोहरे, मुन्नालाल कांकर, विवेक जैन, विद्याराम शेजवार, चौ. सरनाम सिंह, भोलाराम पुरविया, राजेन्द्र गुप्ता, प्रवीण लोहिया, महेश श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव, धीरेन्द्र श्रीवास्तव, भीकम कौशल, रामसिया जाटव, राधमोहन शर्मा, संजय झा, चन्द्रशेखर शर्मा, दशरथ घुरैया, मुन्नलाल बाथम, रामकुमार भटेले, धर्मसिंह माहौर, धर्मेन्द्र कंषाना, रिंकू भटेले, सौरभ पाण्डे, राहुल खुरासिया, पिंकी सगर, अरविन्द शर्मा आदि शामिल है।