भिण्ड, 13 अगस्त। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को आलमपुर नगर सहित आलमपुर मण्डल के कुछ गांवों में मोटर साइकिलों पर सवार होकर तिरंगा यात्रा निकली। जिसमें भाजपा के दो सैकडा से अधिक कार्यकर्ता शामिल हुए। सर्वप्रथम भाजपा कार्यकर्ता स्थानीय विजय मंच पर एकत्रित हुए, इसके पश्चात डीजे बैण्ड के साथ विजय मंच से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा तिवारी मोहल्ला, पुरानी नगर पंचायत, खोडन मोहल्ला, महाजन घटिया, पुरोहित मोहल्ला, चौधरी हाल, छेदी मन्दिर, नई मस्जिद, बस स्टेण्ड, पुलिया तिरहा, देभई चौरहा, कॉलेज मोड, छोटी माता मन्दिर, छत्रीबाग होते हुए आलमपुर मण्डल के ग्राम बरथरा, गोरा, बडागांव होकर कसल गांव पहुंची। जहां पर तिरंगा यात्रा का समापन हुआ और ग्राम कसल में तिरंगा यात्रा में शामिल सभी लोगों को सामूहिक भोज कराया गया।
तिरंगा यात्रा के दौरान पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लिए पूरे जोश के साथ वन्दे मातरम् एवं भारत माता के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। तिरंगा यात्रा में वरिष्ठ भाजपा नेता नवल किशोर मिश्रा, भाजपा मण्डल अध्यक्ष धीरज पटेल, तिरंगा यात्रा संयोजक कल्याण सिंह कौरव, सह संयोजक ज्ञानेन्द्र चौधरी (शानू), पूर्व मण्डल अध्यक्ष कुलदीप सिंह कौरव, डॉ. संतोष गोस्वामी, कप्तान सिंह कौरव, सतीश उपाध्याय, भुवनेश पुरोहित, दिनेश पाठक, रमेश अहिरवार, गौरव दीवौलिया, पार्षद रोमी रायकवार, अनूप दुवे, रोहित मिश्रा, राघवेन्द्र राठौर, नीतेश दुवे, महेन्द्र नामदेव, छोटू कुचिया, महेन्द्र राठौर, नीरज शर्मा, हेमंत कौरव, शिवम राजौरिया, अनिल चौधरी, सत्यम खड्डर, पप्पू झा, जयंदर मांझी, कल्याण परिहार सहित पार्टी के तमाम कार्यकर्ता शामिल थे। सुरक्षा व्यवस्था के हिसाब तिरंगा यात्रा में आलमपुर थाना प्रभारी रवि उपाध्याय भी पुलिस बल के साथ बाइकों पर सवार होकर चल रहे थे।