भिण्ड, 13 अगस्त। स्वाधीनता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में समूचे देश में निकाली जा रही है। जिसके तहत बुधवार को फूफ मण्डल में तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। उमावि से प्रारंभ हुई तिरंगा यात्रा का अटेर तिराहे पर दयाल पब्लिक स्कूल की संचालिका प्रिया शर्मा ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। तिरंगा यात्रा मुख्य बाजार से होकर भदाकुर तिराहे होते हुए नगर परिषद कार्यालय पर समापन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेन्द्र सिंह भदौरिया दाद्दा एवं विशिष्ट अतिथि शैलेन्द्र पालीवाल मौजूद रहे। मण्डल अध्यक्ष योगेश शर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष दुर्गासिंह राजावत, पार्षद राहुल राजावत उर्फ लाला, युवा नेता सूर्य भदौरिया समेत कई भाजपा कार्यकर्ता एवं सैकडों स्कूली बच्चे शामिल रहे। तिरंगा यात्रा ने समूचे जनमानस में देशभक्ति का वातावरण निर्मित कर दिया।
समापन कार्यक्रम में देवेन्द्र सिंह भदौरिया दाद्दा ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद स्वाधीनता दिवस के जश्न के रूप में निकली जा रही है, प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर तिरंगा यात्रा केवल शासकीय भवनों तक ही सीमित न रहकर हर घर तिरंगा पहुंचे यही हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कुछ पार्टियों संविधान और तिरंगा लेकर राजनीति करती हैं, लेकिन उनका सम्मान कभी नहीं करती। आभार प्रकट उपाध्यक्ष दुर्गासिंह राजावत ने किया।