असवार मण्डल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

– बतौर मुख्य अतिथि रोमेश महंत रहे मौजूद

भिण्ड, 13 अगस्त। लहार विधानसभा के असवार मण्डल में भाजपा की मंशानुरूप लहार विधायक अम्बरीश शर्मा गुड्डू के मार्गदर्शन में भव्य तिरंगा यात्रा मण्डल अध्यक्ष भाजपा असवार अनूप त्यागी की अगुवाई में नगर के मुख्य चौराहों से होकर निकाली गई। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता रोमेश महंत, यात्रा के संयोजक धर्मेन्द्र (बंटी) यादव, सह संयोजक अविनाश त्यागी, रमेश कुशवाहा, असवार थाना प्रभारी नीतेन्द्र मावई, अखलेश दीक्षित, अटलविहारी, रविकांत त्यागी, विद्याराम यादव, नेतराम यादव, रामनिवास त्यागी, रामसिया दोहरे प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
यह एक महत्वपूर्ण राष्ट्रव्यापी प्रयास में भयावह पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में सफल ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सशस्त्र बलों के साहस और बलिदान का सम्मान करने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में तिरंगा यात्रा आयोजित की जा रही है, यह 11 दिवसीय अभियान जिसकी शुरुआत भारतीय जनता पार्टी द्वारा की गई, इसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों, समुदायों और क्षेत्रों में राष्ट्रीय गौरव और एकता की भावना पैदा करना है, जो देशभक्ति, राष्ट्रीय एकजुटता और तिरंगे के सम्मान के संदेश पर जोर देता है। रैली में नारे लगाने और तख्तियां और तिरंगा लिए हुए बडी संख्या में नागरिक शामिल हुए।
वहीं लहार क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरौआ में स्वच्छता एवं हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत ग्राम में जागरूकता एवं तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमे सरपंच सतेन्द्र सिंह राजपूत, सचिव रविकांत दीक्षित, रोजगार सहायक राजेश सिंह राजपूत, आंगनबाडी कार्यकर्ता, प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।