राष्ट्रीय अध्यक्ष आर्य, प्रदेश मीडिया प्रभारी अग्रवाल पहुंचे भाजपा जिला कार्यालय, तिरंगा यात्रा को लेकर की चर्चा

भिण्ड, 13 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य एवं प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल अपने निर्धारित प्रवास कार्यक्रम के तहत भिण्ड पहुंचे, जहां जैन समाज द्वारा बद्रीप्रसाद की बगिया में चल रहे चातुर्मास कार्यक्रम में शामिल हुए। तत्पश्चात भाजपा जिला कार्यालय पीडब्ल्यूडी कॉलोनी पहुंचे जहां पार्टी जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य एवं प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त करते हुए श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत बनाने हेतु कार्यकर्ताओं को संकल्पित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल के निर्देशन में आयोजित होने वाली स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा यात्रा एवं संगठनत्मक कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने के लिए चर्चा की। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र शर्मा, जिला मंत्री पिंकी शर्मा एवं रश्मि खटीक, युवामोर्चा के जिला महामंत्री अतिराज सिंह नरवरिया, सुनील बाल्मिक, जिला कार्यालय प्रभारी रोहित शाक्य, जिला सोशल मीडिया प्रभारी मोनू नरवरिया, शेखर खटीक, आशीर्वाद शर्मा, पार्षद यश जैन, संतोष सिंह भारौली, राजपाल सिंह भदौरिया, सौरभ जैन, सुरेन्द्र सिंह सोलंकी, सोनू यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।