कानूनी एवं विधिक कार्य विभाग के संयोजक बने भाजपा नेता मुदगल

भिण्ड, 21 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी के कानूनी एवं विधिक कार्य विभाग के प्रदेश संयोजक संतोष शर्मा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद शर्मा की अनुमति व जिलाध्यक्ष देवेन्द्र नरवरिया की सहमति से भाजपा कानूनी एवं विधिक कार्य विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी में भिण्ड जिले का संयोजक अर्पित मुदगल अधिवक्ता को नियुक्त किया है। उनके मनोयन पर पूर्व जिलाध्यक्षगण केशव सिंह भदौरिया, रविसेन जैन, राजेन्द्र शर्मा राजे, अवधेश सिंह कुशवाह, संजीव कांकर, नाथूसिंह गुर्जर सहित प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों ने हर्ष जताया तथा पार्टी के जिला पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी हैं।