ड्यूटी पर उपस्थित न होने पर पांच कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस

-जिला आपदा नियंत्रण एवं प्रबंधन कक्ष में लगाई गई थी ड्यूटी

भिण्ड 28 जून। अपर कलेक्टर एलके पाण्डेय ने बताया कि जिला आपदा नियंत्रण एवं प्रबंधन कक्ष में किसी भी आपात स्थिति को सूचना तथा जानकारी हेतु ड्यूटी लगाई गई थी। जिसमें लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के बिल लिपिक सुरेश सिंह भदौरिया दैवेभो, कोशलकिशोर स्थाई कर्मी लोक निर्माण विभाग भिण्ड, राजकुमार जैन, देवेभो हैण्डपंप तकनीशियन विनोद कुमार सक्सैना एवं स्थाई कर्मी लोक निर्माण विभाग पवन पाण्डेय द्वारा आपदा नियंत्रण कक्ष में अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कराई है। यह कृत्य कार्य के प्रति उदासीनता, लापरवाही एवं वरिष्ठ कार्यालयों के आदेश की अव्हेलना का द्योतक है। जवाब सात दिवस में अपर कलेक्टर को समक्ष में उपस्थित होकर प्रस्तुत करने को कहा है।